Surya Grahan 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आठ अप्रैल को 50 साल के बाद सबसे लंबा सूर्यग्रहण होने जा रहा है। इसमें 7.5 मिनट तक सूर्य नहीं दिखाई देगा। पुरी तरह से दिन मे अंधेरा छा जायेगा.

Surya Grahan 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस दिन पांच दशक के बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा पूरे सोलर को कवर कर लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा ।

Surya Grahan 2024
Surya Grahan 2024

ऐसे में इसे बेहद खास माना जा रहा है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर होगा। चंद्रग्रहण के समय यह पृथ्वी से सिर्फ 3,60,000 किलोमीटर दूर रह जाएगा। इस तरह चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह छिपा देगा।

नासा ने बताया कि इस कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई नहीं देगा और दिन में भी रात का अहसास होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले 1973 में इतना लंबा सूर्य ग्रहण पड़ा था, जो अफ्रीका महाद्वीप में देखा गया था।

खास बात है कि प्रशांत महासागर के ऊपर इतना लंबा सूर्य ग्रहण देखने के लिए 2150 तक इंतजार करना होगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को मेक्सिको, अमरीका, कनाडा, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और साउथ डकोटा में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

Read More…

India and Pakistan : पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार संबंध बहाल करेगा? विदेश मंत्री ने कहा ‘अधिकांश व्यापारी चाहते हैं…’

चंद्रयान-3 के लैंडिंग साइट को कहा जाएगा ‘शिव-शक्ति’, IAU से मिली मंजूरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *