अगर आप भी सैनिक स्कूल में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सैनिक स्कूल ने पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी, क्राफ्ट और वर्कशॉप प्रशिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है।
Sainik School Recruitment 2024: अगर आप भी सैनिक स्कूल में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सैनिक स्कूल ने पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी, क्राफ्ट और वर्कशॉप प्रशिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी बहाली? (Sainik School Recruitment 2024)
इस घोषणा के तहत सैनिक स्कूल की ओर से कुल 13 पदों की भर्ती निकाली गई है।
पद | संख्या | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव |
---|---|---|
पीजीटी टीजीटी | 2 | शैक्षणिक योग्यता आवश्यक |
कंप्यूटर शिक्षक/ट्रेनर | 1 | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आवश्यक |
क्राफ्ट और वर्कशॉप प्रशिक्षक | 1 | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आवश्यक |
बैंड मास्टर | 1 | शैक्षणिक योग्यता आवश्यक |
लैब असिस्टेंट | 1 | शैक्षणिक योग्यता आवश्यक |
पीईएम/पीटीआई कम मैट्रॉन | 1 | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आवश्यक |
एलडीसी | 1 | शैक्षणिक योग्यता आवश्यक |
हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर | 1 | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आवश्यक |
मेस मैनेजर | 1 | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आवश्यक |
मैट्रन | 3 | शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव आवश्यक |
आधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर जाकर योग्यता संबंधित सारी जानकारी ले लें।
आवश्यक आयु सीमा (Sainik School Recruitment Age Limit)
पद | आयु सीमा |
---|---|
पीजीटी (गणित) | 21 – 40 वर्ष |
टीजीटी (अंग्रेजी) | 21 – 35 वर्ष |
टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) | 21 – 35 वर्ष |
कंप्यूटर टीचर ट्रेनर | 21 – 35 वर्ष |
क्रफ्ट एंड वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर | 18 – 50 वर्ष |
बैंड मास्टर | 18 – 50 वर्ष |
लैब असिस्टेंट | 18 – 50 वर्ष |
पीईएम/पीटीआई कम मैट्रन | 18 – 50 वर्ष |
एलडीसी | 18 – 50 वर्ष |
मैट्रन | 21 – 50 वर्ष |
हॉर्सराइडिंग इंस्ट्रक्टर | 18 – 50 वर्ष |
मेस मैनेजर | 18 – 50 वर्ष |
वेतनमान (Salary Of Sainik School Teacher)
पद | मासिक वेतन |
---|---|
पीजीटी (गणित) | 35,000 रुपये |
टीजीटी (अंग्रेजी) | 30,000 रुपये |
टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) | 30,000 रुपये |
कंप्यूटर शिक्षक ट्रेनर | 20,000 रुपये |
क्रफ्ट एंड वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर | 25,000 रुपये |
बैंड मास्टर | 25,000 रुपये |
लैब असिस्टेंट | 14,000 रुपये |
पीईएम/पीटीआई कम मैट्रन | 17,000 रुपये |
एलडीसी | 21,000 रुपये |
मैट्रन | 14,000 रुपये |
हॉर्सराइडिंग इंस्ट्रक्टर | 30,000 रुपये |
मेस मैनेजर | 25,000 रुपये |
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क (Sainik School Bharti 2024)
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वबेसाइट https://aissee.nta.nic.in/ पर जाएं। यहां से फॉर्म डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी निकाल कर भर लें। फॉर्म के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स की कॉपी सैनिक स्कूल (Documents For Sainik School Teacher) गोलपारा स्पीड पोस्ट के जरिए भेजें।
आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट “प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल, गोलपारा, भारतीय स्टेट बैंक, मोरनोई (कोड संख्या 9148)” के नाम से बनाएं
Up RO – ARO Exam Cancel : पेपर लीक के आरोप में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की
महाराष्ट्र में 257 एसटी छात्रों ने अन्य धर्म अपना लिए लेकिन आईटीआई में प्रवेश के
[…] Sainik School Recruitment 2024: सैनिक स्कूल में निकली हैं … […]