अगर आप आयुर्वेद के कुछ तरीके अपनाते हैं तो बालों का झड़ना, बाल लंबे होना और नए बालों का आना तय है। आईए जानते हैं कि सरसों तेल कैसे सबसे बेहतरीन उपाय है, बालों के लिए सरसों तेल के फायदे क्या क्या हैं

Mustard Oil Benefits for Hair: फरवरी और मार्च के महीने में जो हवा चलती है उससे बालों पर बुरा असर होता है, बाल काफी झड़ते हैं, दो मुंहे हो जाते हैं, टूटते भी हैं। बालों का मॉस्चुयर खत्म हो जाता है। ऐसे में आप कितने भी उपाय कर लीजिए, तेल या शैंपू चेंज कीजिए कोई फायदा नहीं मिलता है। लेकिन अगर आप आयुर्वेद के कुछ तरीके अपनाते हैं तो बालों का झड़ना, बाल लंबे होना और नए बालों का आना तय है। आईए जानते हैं कि सरसों तेल कैसे सबसे बेहतरीन उपाय है,

बालों के लिए सरसों तेल के फायदे क्या क्या हैं

सरसों तेल के गुणबालों की ग्रोथ, बाल टूटने से बचाने के लिए सबसे कारगर उपाय है सरसों का तेल। इसमें मौजूद गुण बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह स्कैल्प पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को हटाने में बहुत लाभकारी है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना बंद होता है

बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे

बालों को टूटने और झड़ने से बचाएबालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। सरसों के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा, सरसों के तेल में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। इससे बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं

बालों को मुलायम और चमकदार बनाएं

बालों में कोमलता की कमी होने की वजह से बेजान हो जाते हैं, अगर आपके बाल रूखे-बेजान हैं, तो सरसों का तेल लगाने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। सरसों के तेल में अल्फा फैटी एसिड होता है, जो बालों को Moisture प्रदान करता है

बालों को सफेद होने से बचाए

बालों में सरसों का तेल लगाने से दो-मुंहे बालों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। सरसों के तेल में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं। यह बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है

लगाने का तरीका

कई लोग तेल गर्म करके लगाते हैं, कई लोग ठंडा ही लगा लेते हैंआप चाहें तो इसमें मेथी दाना पाउडर मिला सकते हैं।1 घंटे तेल रखने के बाद बाल धो लेंहो सके तो रात को ही लगाकर सोएंलगातार एक हफ्ते तक इसे फॉलो करें

Read More…

इन बीमारियों में मुलेठी की चाय से बेहतर कुछ भी नहीं, जानिए इसके अद्भुत फायदे.

डायबिटीज में फायदेमंद है दालचीनी, स्किन रहती हैं जवां.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *