Lok Sabha Elections 2024: लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD बिहार में कांग्रेस को 40 में से 9 सीटें देने को तैयार है। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ बड़ी शर्तें भी रखी हैं।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद INDIA गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD बिहार में कांग्रेस को 40 में से 9 सीटें देने को तैयार है। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ बड़ी शर्तें भी रखी हैं।

लालू यादव की RJD बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें देने पर हुई राजी
लालू यादव की RJD बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें देने पर हुई राजी

बिहार में कांग्रेस को मिली इतनी सीटे.

1, पटना साहिब

2, किशनगंज

3, सासाराम

4, कटिहार

5, मुजफ्फरपुर

6, समस्तीपुर

7, भागलपुर

8, बेतिया

9, मधेपुरा या सुपौल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने शर्त रखी है कि कांग्रेस राज्य की 9 सीटों के बदले झारखंड में आरजेडी को कम से कम 2 सीटें दें। RJD झारखंड की पलामू और चतरा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारना चाहती है। RJD का कहना है कि अगर कांग्रेस RJD की शर्तों को स्वीकार नहीं करती है, तो उसे प्रदेश की 6 से 7 सीटों पर ही संतोष करना होगा

बिहार में सीटों लेकर कांग्रेस और RJD मे विवाद

बिहार में सीटों का बंटवारा होने से पहले ही RJD ने अपने उम्मीदवार उतारना शुरू कर दिए हैं। वहीं कुछ उम्मीदवारों को तो टिकट भी बांट दिए हैं। कांग्रेस बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन RJD ने इससे पहले ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) छोड़कर आईं बीमा भारती का नाम सीट पर घोषित कर दिया। इसके अलावा औरंगाबाद लोकसभा सीट से अभय कुशवाहा को टिकट दिए जाने पर भी कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

Read More…

Actor Govinada Join Shivsena : अभिनेता गोविंदा एक दशक से ज़्यादा समय बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए, ‘बड़ी गलती’ का दावा किया। जानिए किस चीज़ ने उन्हें ‘प्रेरित’ किया.

Delhi LG : दिल्ली एलजी ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत पर पोस्ट की जांच के आदेश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *