dmk congress

Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पार्टी (DMK) कांग्रेस (Congress) को सात लोकसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। कांग्रेस ने राज्य में 16 सीटों की मांग की थी

Lok Sabha election 2024: एक के बाद एक कांग्रेस के खिलाफ आ रही खबरों के बीच तमिलनाडु से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आ रही है। यहां सत्तारूढ़ द्रमुक पार्टी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को लोकसभा के चुनाव 2024 में सात सीटें देने को तैयार है। कांग्रेस ने तमिलनाडु में द्रमुक से 16 सीटों की मांग की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने तमिलनाडु की नौ सीटों पर चुनाव लड़ा था और आठ सीटों पर जीत हिस्से आई थी।

यह चुनाव भी द्रमुक के साथ सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस बना लड़ा गया थाकांग्रेस आठवीं सीट थेनी हार गई थी। यहां अन्नाद्रमुक के ओपी रवींद्रनाथन ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईवीकेएस. इलांगोवन को हरा दिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने बड़ी सूची तैयार की थी लेकिन द्रमुक ने यह स्पष्ट कर दिया किया वह उसे सात से अधिक सीट नहीं दे पाएगी। टी आर बालू ने कांग्रेस गठबंधन को भी यह बात साफ बता दी। इससे पहले जिला सचिवों ने पार्टी के आलाकमान को बताया था कि कांग्रेस को कम सीटों पर सीमित रखना चाहिए क्योंकि जमीन पर द्रमुक की ताकत है.

Lok Sabha election 2024 Update : कांग्रेस को सात सीट भी अधिक हैद्रमुक के नेताओं को कहना है कांग्रेस को मिली सात लोकसभा सीट भी अधिक है। निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस की हालत खराब है। कांग्रेस के पास जमीनी ताकत अब नहीं है। इसी बीच खबर आ रही है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं। द्रमुक प्रमुख से वह कांग्रेस को कुछ और सीटें देने के लिए कह सकते हैं.

Read More…

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP राज ठाकरे को NDA में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *