हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है।

BJP 2nd Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 72 सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार चुनाव के मैदान में है। इस बार फिर से भाजपा जीत का अंतर बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ेगी। उत्तर में भाजपा का स्वयं दबदबा है तो दक्षिण में भाजपा अपना दबदबा बढ़ाने के लिए सहयोगियों को साथ ला रही है।

BJP Candidate 2nd List
BJP Candidate 2nd List

BJP Candidate 2nd List: पीएम मोदी की अगुवाई में तीसरी बार चुनावभारतीय जनता पार्टी की 3 मार्च 2024 को जारी की गई पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव सहित 195 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री और 28 महिलाओं का नाम शामिल था।

BJP Candidate 2nd List: हर बूथ पर अबकी बार 370 वोट ज्यादाभारतीय जनता पार्टी ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इतना ही नहीं हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कार्यकर्ताओं को दिया है। भारतीय जनता पार्टी 370 के अंक को बराबर इसलिए प्रयोग में ला रही है जिससे जम्मू और कश्मीर से उसने किस तरह से धारा 370 को हटाया है ये बताया जा सके। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा।

BJP Candidate 2nd List : करनाल से खटटर तो नागपुर से गडकरीलोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी को नागपुर से, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है. इसके अलावा हर्ष मल्होत्रा को को पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट मिला है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

BJP Candidate 2nd List : गुजरात के सात सहित भाजपा ने घोषित किए अब तक 267 सीटों पर उम्मीदवार.

गुजरात के 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए है वहीं कर्नाटक की 20 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसी तरह दिल्ली के लिए 2, हरियाणा के लिए 6, हिमाचल के लिए 2, तेलंगाना के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है।

Karnataka BJP list :

बेंगलुरु साउथ – तेजस्वी सूर्या

चिक्कोडी – अन्नासाहेब शंकर जोल्ले

बागलकोट – पी.सी. गद्दीगौडर

बीजापुर (अजा) – रमेश जिगजिणगी

गुलबर्गा (अजा) – उमेश जी जाधव

बीदर – भगवंत खूबा

कोप्पल – बसवाराज क्यावातूर

बेल्लारी (अजजा) – बी. श्रीरामुलू

हावेरी – बसवराज बोम्मायी

धारवाड़ – प्रल्हाद जोशी

दावणगेरे – गायत्री सिद्देश्वर

शिमोगा – बी वाई राघवेंद्र

उडुपी चिकमंगलूर कोटा – श्रीनिवास पूजारी

दक्षिण कन्नड़ – कैप्टन ब्रिजेश चौटा

तुमकुर- वी सोमन्णा

मैसूर – यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार

चामराजनगर (अजा) – एस बालराज

बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ० सी एन मंजूनाथ

बेंगलुरु उत्तर – शोभा करंदलाजे

बेंगलुरु सेंट्रल – श् पी.सी. मोहन

बेंगलुरु साउथ – तेजस्वी सूर्या

Telangana BJP List :

आदिलाबाद (अजजा) गोदाम नागेशपेद्दापल्ले (अजा) – गोमासा श्रीनिवास

मेडक – माधवनेनी रघुनंदन राव

महबूबनगर – डी के अरुणानल

गोंडा – सईदा रेड्डी

महबुबाबाद (अजजा) – प्रोफेसर अज़मीरा सीताराम नाइक

Himanchal Pradesh BJP List :

हमीरपुर – अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला (अजा) – सुरेश कुमार कश्यप

Utarakhand BJP List :

गढ़वाल- अनिल बलूनी

हरिद्वार- त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Tripura BJP List :

त्रिपुरा पूर्व (अजजा) – महारानी कृति सिंह देबबर्मा

Madhya Pradesh BJP List :

इंदौर- शंकर लालवानी

धार- सावित्री ठाकुर

उज्जैन- अनिल फिरोजिया

छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू

बालाघाट- भारती पारधी

Gujrat List :

साबरकांठा – भीखाजी दुधाजी ठाकोर

अहमदाबाद पूर्व – हसमुखभाई सोमाभाई पटेल

भावनगर – निमुबेन बम्भानिया

वडोदरा – रंजनबेन धनंजय भट्ट

छोटा उदयपुर (अजजा)- जशुभाई भीलुभाई राठवा

सूरत – मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल

वलसाड (अजजा) – धवल पटेल

Haryana List :

करनाल – मनोहर खटटर

अम्बाला (अजा) – बंतो कटारिया

सिरसा (अजा) – अशोक तंवर

करनाल- मनोहर लाल खट्टर

भिवानी-महेंद्रगढ़ – चौधरी धरमबीर सिंह

गुडगाँव – राव इंद्रजीत सिंह यादव

फरीदाबाद – कृष्ण पाल गुर्जर

Dadar Nagar Haveli BJP List :

दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर

New Delhi BJP List :

दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा

उत्तर पश्चिम दिल्ली (अजा)- योगेंद्र चंदौलिया

Maharashtra BJP List :

नंदुरबार (अजजा)—डॉ. हिना विजयकुमार गावित

धुले—डॉ. सुभाष रामराव भामरे

जलगांव—श्रीमती स्मिता वाघ

रावेर—श्रीमती रक्षा निखिल खडसे

अकोला— अनूप धोत्रे

वर्धा— रामदास चंद्रभानजी तडस

नागपुर— नितिन जयराम गडकरी

चंद्रपुर— सुधीर मुंगंटीवार

नांदेड़— प्रतापराव पाटिल चिखलिकर

जालना— रावसाहेब दादाराव दानवे

डिंडोरी(अजजा)—डॉ. भारती प्रवीण पवार

भिवंडी कपिल— मोरेश्वर पाटिल

मुंबई उत्तर— पीयूष गोयल

मुंबई उत्तर— पूर्व मिहिर कोटेचा

पुणे— मुरलीधर किशन मोहोल

अहमद नगर—डॉ सुजय राधाकृष्ध्ण विखे पाटिल

बीड—पंकजा मुंडे

लातूर—सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे

माढ़ा—रणजीत सिंन्हा निंबालकर

Read More…

Loksabha Election 2024: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *