Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

बैजयंत पांडा को मिली UP की जिम्मेदारीसमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी ने उत्तराखंड की कमान दुष्यंत कुमार गौतम को दी हैं। केरल के लिए प्रकाश जावड़ेकर को लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राधा मोहन दास अग्रवाल कर्नाटक के प्रभारी होंगे, सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

पंजाब में विजय भाई रुपाणी, ओडिशा में विजयपालपंजाब में विजय भाई रुपाणी को प्रभारी नियुक्त किया गया है और नरेंद्र सिंह सह प्रभारी होंगे। तमिलनाडु में अरविंद मेनन प्रभारी बनाए गए हैं और सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए। वहीं ओडिशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर का नाम तय किया गया।25 जनवरी को भाजपा चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च कर चुकीभाजपा ने 25 जनवरी को लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया।इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि नमो ऐप और https://www.narendramodi.in/ पर मेनिफेस्टो को लेकर सलाह दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *