Bihar cabinet expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार सुबह 11 बजे होने की संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति बन गई है। लिहाजा ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच सीट-शेयर समझौता शीघ्र हो जाएगा।

Bihar cabinet expansion
Bihar cabinet expansion

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ‘जल्द ही सब कुछ हो जाएगा… हम हर चीज की जानकारी देंगे.” सीएम नीतीश का बयान तब आया जब उन्हें बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 10 अन्य उम्मीदवारों को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल नौ मंत्री हैं. इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं. इनके अलावा बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार (तीनों जेडीयू के), हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

ज्ञात हो की, 28 जनवरी, 2024 को, नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन हासिल करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित महागठबंधन सरकार से नीतीश कुमार का अलग होकर सरकार भंग कर दी थी।

Read More..

Electoral Bonds: चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा, जानें पार्टी वाइज किस पर क्या पड़ेगा असर.

West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी गंभीर चोट, अस्पताल हुई में भर्ती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *