स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में प्रशिक्षु पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी हुआ है।
जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस प्रशिक्षु के 649 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इन पदों को भरने के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं।

इसके अलावा भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है।

पोस्ट में उपलब्ध करवाई गई संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नई भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 23 जनवरी से 22 फरवरी 2024 तक भरे जाएंगे।

अभ्यर्थी इस निर्धारित की गई समय सीमा को ध्यान में रखकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्योंकि इस समय सीमा के बाद में किसी भी तरह के भरे गए आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन फार्म 22 फरवरी तक या उससे पहले भर लें।

आयु सीमा
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष की गई है।
जबकि इस भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है।

आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधार मानकर की जाएगी।

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विषय छूट का भी प्रावधान दिया जाएगा।

इसलिए आवेदन कर्ता आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए किसी बोर्ड कक्षा की अंक तालिका या जन्म तिथि प्रमाण पत्र को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।

आवेदन फॉर्म शुल्क

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया 649 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है:-

जनरल OBC EWS श्रेणी के लिए:- निःशुल्क
SC ST PWD ESM एवं विभागीय आवेदन कर्ता के लिए:- निःशुल्क
इस भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

क्योंकि इस भर्ती का आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क तरीके से करवाया जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं 12वीं एवं संबंधित ट्रेड से आईटीआई डिग्री धारी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध करवाई गई है।

चयन प्रक्रिया

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के अभ्यर्थियों का चयन निम्न अनुसार किया जाएगा:-

मेरिट लिस्ट
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल जांच
फाइनल मेरिट लिस्ट
इसके अलावा भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन के पीडीएफ फाइल की लिंक पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-

आवेदन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम अधिकारी की वेबसाइट पर जाना है।
उसके बाद जॉब्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
वहां भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीएफ फाइल के माध्यम से दिया गया है उसे डाउनलोड करें।
नोटिफिकेशन में दी गई संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप चेक करना है।
संपूर्ण जानकारी चेक करने के पश्चात अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
आवेदन फार्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी दस्तावेजों से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अपलोड करनी है।
आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन तरीके से करना है।
फॉर्म सफलतापूर्वक भर लेने के बाद में सबमिट कर देना है।
एवं उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *