आज बिहार की सियासत में जबर्दस्त गहमागहमी है। नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, आज शाम को ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

नया अपडेट new updates Arrow live बिहार में नीतीश आज शाम शपथ ले सकते हैं: भाजपा से प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा डिप्टी CM होंगेपटना2 मिनट पहलेलेखक: शंभू नाथ, प्रणय प्रियवंद, नवजीत, उत्कर्ष, संस्कृति, हर्षवर्धन, निशांतराज्यपाल को इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि RJD के साथ गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। – Dainik Bhaskarराज्यपाल को इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि RJD के साथ गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था।आज बिहार की सियासत में जबर्दस्त गहमागहमी है। नीतीश कुमार ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, आज शाम को ही शपथ ग्रहण हो सकता है।वहीं, भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है। इन दोनों को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है। दोपहर बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं।नीतीश ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।हाइलाइट्सपहले नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा दिया, कहा- RJD गठबंधन में ठीक नहीं चल रहा थापटना में भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा उपनेता बनाए गएभाजपा विधायक समर्थन पत्र लेकर नीतीश के आवास पहुंचे, यहां NDA विधायक दल की बैठक जारी

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े बोले- BJP-JDU मिलकर सरकार बना रहीं

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि जेडीयू, भाजपा और एनडीए के अलायंस मिलकर सरकार बना रहे हैं। सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *