राम सबके हैं। मेरे भी हैं। राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं। अभी से ही हमने तीर-धनुष उठा लिया है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा रूपी रावण का वध करेंगे। भाजपा के कुछ बड़े नेता रावण का रोल अदा कर रहे हैं। यह कहा है राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र व पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने।

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बताया कि वे तीर-धनुष उठाकर देशवासियों को संदेश दे रहे हैं कि राम-कृष्ण सबके हैं। हम दोनों के भक्त हैं। भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। 2024 के चुनाव में रावणरूपी भाजपा का वध किए बिना वे बैठने वाले नहीं हैं। राम के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। फिलहाल अयोध्या जाने का कार्यक्रम नहीं बनाया है।

मंत्री ने बताया कि अपने सरकारी आवास में तीन-धनुष चलाने का अभ्यास कर रहे हैं। बताया कि धर्म निरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) हमारी सेना है। 2024 लोकसभा चुनाव के समय भाजपा रूपी रावण का वध करके रहेंगे। डीएसएस आम जन को बताएगी कि राम सबके हैं। भाजपा के भ्रम में पड़ें।युवा राजद 28 को बापू सभागार में करेगा ग्राम चौपाल

युवा राजद 28 फरवरी को पूरे बिहार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेगा।

पटना के बापू सभागार में इसी दिन राज्य स्तरीय ग्राम चौपाल आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत दूसरे वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। यह जानकारी युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने दी। इससे पहले पार्टी कार्यालय में युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रधान महासचिवों एवं इंटरनेट मीडिया प्रभारियों की बैठक हुई। जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि नागरिक के पास वह ताकत है कि किसी को भी प्रधानमंत्री बनाती और हटाती है। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस का पार्टी की ओर से विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी दी गई।युवा राजद अध्यक्ष राजेश यादव के साथ ही प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद ने कहा कि 17 महीने में तेजस्वी यादव के संकल्पों के अनुसार महागठबंधन कि सरकार ने जो कार्य किए हैं, वह 17 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने नहीं किए।

ग्राम चौपाल के माध्यम से इन कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। ग्राम चौपाल के पहले पार्टी नेताओं ने तेजस्वी के नेतृत्व में किए गए कार्यों को जन-जन पहुंचाने के लिए घर-घर तक जाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *