भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार, 17 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की गई, और इसकी तुलना पिछले 10 वर्षों में ‘राम राज्य’ की प्राप्ति से की गई। उसके नीचे।’विकसित भारत – मोदी की गारंटी’ शीर्षक वाले प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेश किया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका समर्थन किया।

इस बैठक के जरिए भाजपा ने साफ संदेश दिया कि आगामी आम चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी। इस सम्मेलन में भाजपा ने अपना राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार के बीते दस वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया गया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि एक सक्षम और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर आई है। प्रधानमंत्री मोदी के दस साल रामराज्य की परिकल्पना को जमीन को उतारने वाले रहे हैं। इस दौरान देश ने सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का एक सफर तय किया है। देश ने गुलामी की सोच से मुक्ति पाई है और अपनी विरासत पर गर्व करना सीखा है। इन वर्षों के दौरान भारत ने अपनी लोकतांत्रिक और संवैधानिक परंपराओं के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है।

राजनीतिक प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि पहले की सरकारों क एक-दो काम ही ऐतिहासिक होते थे, जो याद रखने योग्य होते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के दस वर्षों में ऐसे सैकड़ों ऐतिहासिक काम हुए, जिनसे दो तिहाई लोगों का जीवन स्तर को ऊपर उठा। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़े। इन वर्षों के दौरान देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।

अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण, अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनना और और उसमें रामलला का विराजमान होना, तीन तलाक का खात्मा, वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) का क्रियान्वयन, नागरिकता संशोधन कानून, नया संसद भवन, संसद भवन में सेंगोल स्थापित होना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, चंद्रयान-3 जैसी उपलब्धियां हासिल की। प्रस्ताव में कहा गया है कि स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे और जी-20 ने देश में सहभागिता का एक नया अध्याय शुरू किया। कोविड प्रबंधन की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। हजार वर्ष बाद भी जब लोग चर्चा करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की चर्चा करते नहीं थकेंगे।

नरेन्द्र मोदी सरकार में देश पहले से ज्यादा सुरक्षित हुआ है और आतंकवाद पर करारा प्रहार किया गया है। भारत ने आतंकवाद पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक किया, लेकिन विपक्ष ने सेना के जवानों की वीरता पर सवाल उठाए। ये नया भारत है जिसके दम पर पाकिस्तान से अभिनंदन और कतर में मौत की सजा पाए हमारे पूर्व नौसैनिकों की वापसी हुई। आज दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे भारतीय को यह भरोसा है कि यदि वे किसी भी परेशानी में फंसेंगे तो सरकार उन्हें बाहर निकाल ही लेगी। इसकी बानगी हमने रूस-यूक्रेन युद्ध, ईराक, सीरिया,यमन और कोविड के समय भी देखा।

भाजपा अपनी स्थापना के बाद से अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलला की भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध थी। किसी ने भी ये सोचा नहीं था कि ऐसा भी समय आएगा, जब अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा और रामलला अपने घर में विराजमान होंगे। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हर भारतवासी का सपना साकार हुआ। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

Read More…

आपदा से लेकर मौसम तक हर अपडेट देगा ISRO का ‘नॉटी ब्वॉय’, सैटेलाइट की सफल

सेना को मिलेंगे घातक हथियार और उपकरण, 85 हजार करोड़ की खरीद से 20 साल पुरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *