Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़यूथ कांग्रेस का चुनाव : ऑनलाइन वोटिंग

यूथ कांग्रेस का चुनाव : ऑनलाइन वोटिंग

प्रदेश अध्यक्ष समेत 5 पांच पदों के लिए मुकाबला

रायपुर 25 अप्रैल |  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के मिशन को लेकर कांग्रेस में तैयारी चल रही हैं। यही वजह है कि छह साल बाद फिर से युवाओं को जोड़ने के लिए यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों के लिए चुनाव का ऐलान किया गया है। इसके लिए प्रत्याशी भी तय कर दिए गए हैं।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए 22, प्रदेश महासचिव के लिए 184 और शहर अध्यक्ष के लिए 41 दावेदार होंगे, जो चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव ओपन होगा। चुनाव के लिए वोटिंग ऑनलाइन होंगी। लिहाजा, मेंबरशिप नवीनीकरण और नए मेंबर ऑनलाइन बनाए जाएंगे और साथ-साथ वोटिंग भी करेंगे। मेंबरशिप और चुनाव 12 मई से 12 जून तक चलेगा। श्री शुक्ला ने बताया कि पहली बार चुनाव ऑनलाइन होगा। यूथ कांग्रेस के चुनाव पांच पदों के लिए होंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष शामिल रहेंगे। यूथ कांग्रेस का चुनाव साल 2016 में हुआ था, इस बार यूथ कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन है इसके साथ ही रायपुर से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए 22, प्रदेश महासचिव के लिए 184 और शहर अध्यक्ष के लिए 41 दावेदार होंगे, जो चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव ओपन होगा।

श्री शुक्ला ने बताया की इस बार चुनाव लड़ने के लिए जो प्रत्यशी है उनके कार्यों के आधार पर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा | मतदाताओं के लिए भी उम्र निर्धारित की गई है जिसमे 18 से 35 वर्ष के लोग ही अपना मतदान कर सकते हैं |

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: