Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़युवक ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी

युवक ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी

DNB.जगदलपुर| जगदलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। रात में दोनों घर से निकल गए थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: