Sunday, March 26, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़Weather information:आज भी छाए रहेंगे बादल, बस्तर में वर्षा की संभावना

Weather information:आज भी छाए रहेंगे बादल, बस्तर में वर्षा की संभावना

DNB.रायपुर। प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है पिछले 2 दिनों से बादल छाए हुए है वही बादल के कारण ठंड में भी गिरावट आई है बता दे बंगाल से काफी मात्रा में नमी आने की वजह से प्रदेश में इसका असर देखा जा रहा है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, वही दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। आज सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों में वर्षा के साथ वज्रपात होने की आसार है। प्रदेश विभिन्न जिलों के भीतर एक से दो डिग्री तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। बता दे की लगातार दो दिनों से राजधानी व अन्य जिलों में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृ्द्धि हुई है।

बादल के वजह से रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 पहुंचा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल की वजह से न्यूनतम और अधिकत तापमान में वृद्धि हो रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इसी तरह बाकी अन्य जिलों में भी तापमान में परिवर्तन देखा गया। रविवार को राजधानी में दोपहर दो बजे बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 90 प्रतिशत स्थानों पर बादल छाए रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments