DNBरायपुर। प्रदेश में दिसम्बर के इस माह में तेज ठंड पड़ रही है रायपुर के लिए अभी तक की स्थिति में दिसंबर का महीना सबसे कम ठंडा रहा। दिसंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन दिन बचे है रायपुर न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा था, लेकिन उसके बाद से इसमें बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी|
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।