DNB.भिलाई| छत्तीसगढ़ में किसान एक बार फिर टमाटर की फसल को सड़कों में फेंकने को मजबूर है। किसानों का कहना है कि मंडी में पहुंचाने के बाद भी उनकी लागत नहीं निकल पा रही है। उन्हें टमाटर की फसल बेचने से नुकसान हो रहा है। मंडी में किसानों को 90 से 120 रुपए कैरेट टमाटर की कीमत मिल पा रही है। अगर ऐसा ही रहा तो किसान फसल को खेत में सड़ने के लिए छोड़ देगा। किसान अमर वर्मा से बात करने पर पर उन्होंने बताया की लागत तक नहीं निकाल पा रहा है। खेत से मंडी तक भेजने में जो लागत लगती है वह भी नहीं निकल पा रही है। बिचौलियों द्वारा 4-5 रुपए किलो में टमाटर मांगा जा रहा है।
एक किसान से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें टमाटर का रेट कम से कम 8-10 रुपए किलो मिलना ही चाहिए। तभी वह कुछ मुनाफा कमा पाएंगे। खाद के रेट काफी बढ़ गए हैं। इससे किसान की पैदावार लागत तो बढ़ गई है, लेकिन मंडी में रेट पहले से भी कम मिल रहा है।