Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeधर्मजाने आपके राशि में दिसंबर माह में बनेगा राजयोग

जाने आपके राशि में दिसंबर माह में बनेगा राजयोग

इन राशियों को शुभ रहेगा ये महीना

DNB हिंदू ज्योतिष में मान्यता है कि जो दो ग्रह अलग-अलग राशि में संचरण करते हैं तो उस समय विशेष परिस्थिति निर्मित होने पर राजयोग बनता है। राजयोग का अलग-अलग राशि पर असर भी अलग-अलग होता है। हिंदू ज्योतिष पंचांग के मुताबिक मंगल ग्रह ने 13 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश कर राजयोग बनाया था और यह राजयोग 5 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। साथ ही शुक्र ग्रह भी धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष के मुताबिक फिलहाल मंगल शुक्र की राशि में और शुक्र मंगल की राशि में विराजमान हैं और दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने है। ऐसे में शुक्र व मंगल ग्रह के कारण बनने वाला राजयोग तीन राशि की जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है –

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लग्न भाव में मंगल और सप्तम भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातकों के साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में खर्च बढ़ सकता है। जल्द विवाह के भी योग बन सकते हैं। मनोरंजन उद्योग जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के पंचम भाव में शुक्र और एकादश भाव में मंगल हैं। लवर्स के लिए यह समय काफी शुभ रहेगा। शादी के योग बन सकते हैं। महिला व्यापारियों को काम में सफलता मिलेगा। शुक्र और मंगल ग्रह का गोचर महिला वर्ग के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। करियर के लिहाज से यह माह काफी लाभदायक मिलेगा।

धनु राशि

इस राशि के छठवें भाव में मंगल और 12वें भाव में शुक्र ग्रह गोचर कर रहे हैं। धनु राशि वालों के लिए यह दोनों ग्रह लाभकारी हो सकते हैं। धनु राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। कोई अटका काम पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय शुभ है। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा।

ध्यान दे, ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: