Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़राजधानी में पारा पहुंचा 46.9 : प्रदेश में महासमुंद सबसे गर्म

राजधानी में पारा पहुंचा 46.9 : प्रदेश में महासमुंद सबसे गर्म

रायपुर में भी टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
रायपुर 30 अप्रैल 2022। अप्रैल के महीने में चल रही लू ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. छत्तीसगढ़ में शनिवार को महासमुंद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसे अप्रैल में मापा गया दूसरा उच्चतम तापमान बताया जा रहा है। इससे पहले 1980 में जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। राजनांदगांव में भी अब तक का सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2010 में रिकॉर्ड 44.4 डिग्री सेल्सियस था।
राजधानी रायपुर में अप्रैल पिछले 10 साल की सबसे भीषण गर्मी साबित हुई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह 2012 के बाद से अप्रैल में मापा गया उच्चतम तापमान है। इससे पहले 30 अप्रैल 1942 को उच्चतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 10 साल में अधिकतम तापमान का चार गुना ही इस रिकॉर्ड तक पहुंचा है. मौसम विभाग के क्लाइमेटोलॉजी के मुताबिक 2016 में 22 अप्रैल को यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था. 2017 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस था।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: