Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeदेशस्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ : छेड़खानी, धमकी से सहमी रही...

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ : छेड़खानी, धमकी से सहमी रही पीड़िता

झांसी 23 मई 2022 | झांसी में स्कूल जा रही एक छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। चिल्लाने पर परिजन आए तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ये दोनों आरोपी कई माह से स्कूल आते-जाते छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे थे। छात्रा को डरा धमकाकर रखते थे। डर के मारे उसने अपने घर पर भी किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। अब छात्रा ने दोनों के खिलाफ सीपरी बाजार थाना में रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करवाया है। मसीहागंज एरिया में रहने वाली 16 साल की लड़की एक स्कूल में पढ़ती है। 20 मई को वह घर से स्कूल के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में महीसागंज निवासी राज पुत्र दीपू और कांकू पुत्र सुनील ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर छात्रा चिल्लाने लगी। तब उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: