Sunday, March 26, 2023
Google search engine
Homeदेशमानवता अभी जिन्दा हैं

मानवता अभी जिन्दा हैं

शोपियां में CRPF वाहन ट्रक से टकराकर पलट गया मदद के लिए आगे आए कश्मीरी

श्रीनगर| कश्मीर का शोपियां जिला, जहां से आए दिन एनकाउंटर की खबर आती है। मंगलवार दोपहर यहां सीआरपीएफ (CRPF) जवानों को ले जा रहा वाहन ट्रक से टकराकर पलटा जवान मदद के लिए गुहार लगाने लगे तो स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। ऐसे में इस हादसे में 7 जवान घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। CRPF के अधिकारियों ने बताया कि 78 बटालियन के जवानों को ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। 7 जवान घायल हुए थे, सभी की हालत स्थिर है। हादसा शोपियां जिले के सोफीपोरा जैनपोरा गांव के पास हुआ। यह हादसा हुआ तो लोग अपना काम छोड़कर जवानों की मदद के लिए दौड़ पड़े। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग भी हादसे में घायल जवानों को एंबुलेंस तक पहुंचा रहे हैं।जवानों की मदद करने वाले फिरदौस अहमद इसे अपना कर्तव्य बताते हैं। उन्होंने कहा कि इसे कश्मीरियत करते हैं, हमें नफरत को कोई जगह नहीं देनी चाहिए बल्कि शांति के लिए काम करना चाहिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद जवानों की मदद करने वाले कश्मीरियों की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: