DNB. छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सावित्री मंडावी, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम और ब्रह्मानंद नेताम के बीच मुकाबला, जिसमें सावित्री आगे चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला थोड़ी ही देर में हो जाएगा। सावित्री मंडावी, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम और ब्रह्मानंद नेताम के बीच मुकाबला। -12.21 PM: नौवें राउंड की काउंटिंग पूरी। नवे राउंड के बाद सावित्री मंडावी कुल 14418 वोटों से आगे। नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3536, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 1554, सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1247 वोट मिले हैं।