Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeखेलक्रिकेटजूनियर तेंडुलकर जल्द कर सकते हैं IPL डेब्यु

जूनियर तेंडुलकर जल्द कर सकते हैं IPL डेब्यु

मुंबई| सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन को बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड करते नजर आ रहे हैं। लास्ट सीजन में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बार भी मुंबई लगातार 6 मुकाबले हार गई है, पर अर्जुन को मैदान पर नहीं उतारा जा रहा। ऐसे में यह वीडियो अर्जुन की प्रतिभा को सामने ला रहा है। फैन्स की मांग है कि अब तो अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया ही जाना चाहिए। भारत में परिवारवाद पर बहस होती आई है। सेलिब्रिटीज के बच्चे भी अकसर इसका निशाना बनते हैं। अगर किसी एक्टर का बेटा एक्टर बनता है तो उसे वंशवाद का फायदा मिलने की बात कही जाती है। अर्जुन पर भी ट्रोलर्स लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उनमें कोई खास टैलेंट नहीं है, लेकिन सचिन का बेटा होना अर्जुन के हक में जा रहा है। अब शायद अर्जुन ने इसी सोच को गलत साबित करने का फैसला कर लिया है। जिम में पसीना बहाने से लेकर प्रैक्टिस तक अर्जुन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: