DNB.खेल। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।
87 में से 80 खिलाड़ी खरीदे गए। फ्रेंचाइजियों के पास 206.5 करोड़ की रकम खिलाडिय़ों को खरीदने के लिए थी। इसमें से 103.95 करोड़ यानी 62.25 प्रतिशत राशि ऑलराउंडर्स के खाते में गई।
अनकैप्ड खिलाडिय़ों के ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा पर लगी बोली ने सबको सरप्राइज कर दिया। लेफ्ट स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में सक्षम विव्रांत को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके अलावा बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। टी-20 वल्र्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले लेफ्ट हैंड पेसर जोश लिटिल पर भी बड़ी बोली लगी। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ में खरीदा। वे पहली बार ढ्ढक्करु ऑक्शन में थे।