रायपुर 27 अप्रैल 2022 | एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा अशोका रत्न सोसायटी के सामने खमारडीह थाना क्षेत्र में हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, VIP रोड स्थित अशोका रत्न सोसायटी के सामने स्थित मकान में देर रात करीब 12.30 बजे आग लग गई। मकान से धुआं निकलते देख किसी ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद खमारडीह थाना पुलिस के साथ ही तेलीबांधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बढ़ चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और आग पर काबू पाया।