DNB रायपुर 22.11.22| रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर खड़े वाहन से टाटा एस टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक धरसींवा के सड्डू गांव में सुबह करीब 10 बजे केटरिंग का काम करने वाले खरसिया से टाटा एस से लौट रहे थे। तभी हाईवे में अज्ञात वाहन खड़ा था। तेज रफ्तार टाटा एस वाहन के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद टाटा एस के परखच्चे उड़ गए। केटरिंग का काम करने वाले सीजी 07 बीओ 5222 में केटरिंग में काम करने वाले खरसिया से काम कर रायपुर वापस आ रहे थे। जिस वाहन से टक्कर हुई वह फरार हो गया।