Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़खेतिहर मजदूरों को पहली किश्त देगी सरकार  

खेतिहर मजदूरों को पहली किश्त देगी सरकार  

छत्तीसगढ़ के भूमिहीन खेतिहर मजदूर 3.55 लाख लोगों के खाते में जाएगा 71.8 करोड़                                                                                                              रायपुर21/5/22/DNB| छत्तीसगढ़ सरकार शनिवार को पहली बार भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को नकद के रूप में मदद देने जा रही है। यह रकम राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत दी जानी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना की पहली किस्त आज जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश के 3 लाख 55 हजार 402 लोगों के बैंक खातों में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि भेजी जानी है। 2021 में शुरू हुई राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सात हजार रुपए वार्षिक की मदद मिलनी है। यह रकम किस्तों में जारी होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के जरिए यह राशि जारी करेंगे। राशि अंतरण के इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि “21 मई को ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना की राशि भी जारी की जानी है।' मुख्यमंत्री ने कहा, "पूरे कोरोना काल में इसका आयोजन वर्चुअल ही होता रहा है। लेकिन अब सभी मंत्री-विधायक अपने जिलों में रहेंगे। निगम-मंडलों के अध्यक्षों को भी विभिन्न जिलों में भेज रहे हैं। यह शासकीय कार्यक्रम होगा, जिसके माध्यम से लाभार्थियों को चेक दिया जाएगा।" अधिकारियों का कहना है, इन तीनों योजनाओं को मिलाकर शनिवार को प्रदेश के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी स्व-सहायत समूह की महिलाओं को एक हजार 804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: