Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़लड़की से लगातार दुष्कर्म, शादी से किया मना, गिरफ्तारी

लड़की से लगातार दुष्कर्म, शादी से किया मना, गिरफ्तारी

DNB.बिलासपुर|  छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे रेप के मामलों के बीच बिलासपुर में 20 साल की लड़की से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती दो साल पहले जब अपनी सहेली से मिलने आई थी, तब युवक से उसकी पहचान हुई। इसके बाद दोनों मोबाइल से बातें करने लगे और एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और लड़की को भगाकर अपने घर ले आया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया और बोला कि अब वह उससे शादी नहीं कर सकता। तब परेशान युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र की 20 साल की लड़की दो साल पहले सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली अपनी सहेली के घर आई थी। तब लड़की बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी समय उसकी मुलाकात मुंगेली के पटवापारा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश साहू से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। फिर दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत करने लगे। इस दौरान युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और युवती भी उसे चाहने लगी। युवक ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा, तब युवती बोली कि हमारे घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए हम शादी नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: