DNB दुर्ग में एक बारात में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया जिसमे 2 की हालत गंभीर 8 घायल अस्पताल बना छावनी बता दे मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शक्तिनगर इलाके में शुक्रवार को एक शादी समारोह था। बारातियों की मोहल्ले के लड़कों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वो लड़के चाकू लेकर पहुंचे बारातियों पर हमला कर दिया। इस घटना में 7 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहन नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिसमें बड़ी संख्या में लड़के डीजे की धुन में नाच रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लड़कों और बारात में आए लड़कों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। थोड़ी ही देर में मोहल्ले के लड़कों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद उन लोगों ने चाकू लेकर बारातियों पर हमला कर दिया। इस दौरान बारातियों और लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई। चाकू चलने से लगभग सात बाराती बुरी तरह घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस की कार्यवाही जारी
दुर्ग में घटना को मद्दे नजर रखते हुए कार्यवाही जारी करते हुए मोहन नगर, दुर्ग और आसपास के कई थानों की पुलिस आरोपियों को पकड़ने जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी शहर से बाहर न जा सके, इसके लिए कई जगह नाकेबंदी भी की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।