dainiknewsbharat

Congress List Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, राहुल गांधी अमेठी से नहीं यहां से लड़ेंगे चुनाव.

Congress Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की बहुप्रतिक्षित सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इस सूची में राहुल गांधी (Rahul gandhi), भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सहित कई दिग्गज कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं।

Congress Candidate List For Loksabha 2024

Congress List : लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी। राहुल गांधी वायनाड से उतरे। अपने परम्परिक सीट अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों का नाम है।

Candidate List :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लोकसभा 2024 की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई दिग्गज चुनावी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार देर रात तक बैठक की। इस बैठक के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी में पहली सूची तैयार की।

Congress Candidate List For Loksabha 2024

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि कांग्रेस की बैठक में 10 राज्यों को लेकर प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। छह राज्यों पर बात पूर्ण हो गई है। कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप के लिए सीटों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अन्य चार राज्यों के सूची तैयार की जा रही है।

सूची जारी करते समय कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और कोषाध्यक्ष अजय माकन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 15 सामन्य वर्ग से और 24 प्रत्याशी एससी, एसटी, ओबीसी और माइनारिटी उतारे हैं।

PM मोदी की सीट पर नहीं किया कांग्रेस ने ऐलान

Congress First List : कांग्रेस ने पहली लिस्ट में वाराणसी से किसी भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में 17 सीटें मिली हैं। इसमें वाराणसी भी कांग्रेस के हिस्से में है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टिकट दिया है। यहां पीएम का कौन चुनौती देगा। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Read More…

Samsung Galaxy F15 5G

Samsung Galaxy A35 Launch Date and Price:

Exit mobile version