Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को मिला सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को मिला सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन

DNB रायपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियर (इंडिया) ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को बेहतरीन उपलब्धियों (आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस) के लिये सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ट्रांसमिशन कम्पनी  की इन विशेष उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने ट्रांसमिशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर  श्रीमति उज्ज्वला बघेल और पॉवर कंपनी के सभी इंजीनियरों एवं स्टाफ को बधाइयां प्रेषित की है। भारत सरकार से साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के रूप में मान्यता प्राप्त द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर (इंडिया) की स्थापना आजादी के पूर्व रॉयल चार्टर के तहत 1935 में की गई है .यह संस्था प्रतिवर्ष भारत में  इंजीनियरों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले उद्योगों को इंडस्ट्री एक्सेलन्स अवार्ड देती है। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर (इंडिया) के तमिलनाडु चेप्टर ने चेन्नई मे 16 दिसम्बर को  37 वे इंडियन  इंजीनियरिंग अधिवेशन का आयोजन किया।  इस समारोह में तमिलनाडु राज्य सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री  श्री डॉ के. पोन्मुडी ने  इंडस्ट्री एक्सेलन्स अवार्ड 2022 समारोह में  छत्तीसगढ़  राज्य पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को बेहतरीन उपलब्धियों (आउटस्टैंडिंग परर्फोमेंस) के लिए सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रिसिएशन प्रदान किया।  छ.ग. राज्य पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ से यह पुरस्कार एडिशनल चीफ़ इंजीनियर दीपक दवे एवं विनोद अग्रवाल ने चेन्नई में ग्रहण किया।  
छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने पिछले चार वर्षों में लगातार ट्रांसमिशन सिस्टम के उपलब्धता फैक्टर और  ट्रांसमिशन लॉस के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा  निर्धारित लक्ष्यों से भी बेहतर परफॉर्म किया है।  आयोग द्वारा ट्रांसमिशन सिस्टम के उपलब्धता फैक्टर 99 प्रतिश रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके विरुद्ध  ट्रांसमिशन कंपनी ने पिछले चार वर्षों में  की ट्रांसमिशन सिस्टम की उपलब्धता बनाये रखी।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: