DNB. भारत और चीन की बॉर्डर पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग पर अब शांति है। हालांकि दोनों तरफ की सेनाएं अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रही हैं। ताजा खबर यह है कि भारत-चीन तनाव पर अब अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने इस बात खुशी जताई कि दोनों देश तत्काल ही पीछे हट गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा, ‘हम दोनों देशों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि वे सीमा विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाएं।’ वहीं पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने कहा कि चीन उकसान की कार्रवाई करता है और व्हाइट हाउस पूरी तरह से भारत के साथ है।