Saturday, March 25, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़बीजेपी ने ली पदाधिकारियों बैठक : चुनाव में भाजपा को ही...

बीजेपी ने ली पदाधिकारियों बैठक : चुनाव में भाजपा को ही जनता का मिलेगा आशीर्वाद – अरुण साव

उपचुनाव – भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

दैनिक न्यूज़ भारत, कांकेर 19.11.2022| उप चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है एक दिन पहले ही स्टार प्रचारको की लिस्ट आई वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में उपचुनाव की रणनीति बनाई गई है। चुनाव में बीजेपी को ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा। अरुण साव ने बताया की पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है, हम एकजुट हैं और ये आपको भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भी देखने को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को ही जिताएगी। अरुण साव ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम काम करेंगे। सभी नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। मंडल स्तर पर भी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कमजोर नहीं मानते हैं, लेकिन हम अपनी पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में उतरेंगे। सजग रहकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि छत्तीसगढ़ माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर आज भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: