BJP Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की बहुत प्रतीक्षित पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) , गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सहित कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं।
Bjp Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 195 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसमें 34 मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। 47 ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। एससी 27 और एसटी 18 और ओबीसी 57 हैं.
प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल,भूपेंद्र यादव,
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपाध्यक्ष ओम माथुर और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे।
BJP Candidate List: अब की बार 370 पारभारतीय जनता पार्टी ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इसके पीछे जम्मू और कश्मीर में से धारा 370 से हटाने बाद लाभ लेने की रणनीति मानी जा रही है। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा
BJP Candidate List: इस राज्य से घोषित हुए 195 उम्मीदवार देखे लिस्ट.
•उत्तर प्रदेश – 51
•मध्यप्रदेश – 24
•गुजरात – 15
•राजस्थान – 15
•केरल – 12
•तेलंगाना – 9
•पश्चिम बंगाल – 20
•असम – 11
•झारखंड – 11
•दिल्ली – 5
•जम्मू कश्मीर – 2.
29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की गरिमामयी उपस्थिति और श्री @JPNadda की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु 195 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों पर मंजूरी दी गई। (1/4) pic.twitter.com/Wv8yVYnegK
— BJP (@BJP4India) March 2, 2024
Read More…
Loksabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले BJP (भाजपा) 10000 योद्धाओं को तैनात करेगी,ऑनलाइन-ऑफलाइन अभियान के लिए
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले EC की सलाह: ‘जाति, धर्म के आधार पर कोई अपील नहीं की जाएगी’.