अंजान आदमी को दी लिफ्ट, उड़ाए ढाई लाख रूपये
रायपुर 24 अप्रैल। प्रदेश के राजधानी में लूट की घटना सामने आई है रायपुर शहर में एक शख्स को मदद के भाव से अजनबी को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। लिफ्ट लेकर एक बदमाश ने बाइक के पिछली सीट पर बैठकर बाइक चला रहे युवक को लूट लिया। उसके बैग से नोटों का बंडल पार कर दिया। इस घटना का शिकार हुआ बाइक सवार और पुलिस, बदमाश की तलाश कर रही है।
कबीर नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। अविनाश आशियाना नाम की कॉलोनी में रहने वाले किशन नाम के शख्स ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। किशन ने बताया कि वह पान मसाला कंपनी में कैशियर के पद पर काम करता है। वो अपने ऑफि स से घर जा रहा था। किशन के पास पान मसाला खरीदी- बिक्री का कैश लगभग 5 लाख रुपए थे। ये ढाई-ढाई लाख की नोटों के बंडल में रखा गया था।