सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य, स्कूलों में क्वारैंटाइन रूम बनाए जाएंगे दिल्ली में कोरोना के 1042 केस,24 घंटे में 2 की मौत हो गई है सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य, स्कूलों में क्वारैंटाइन रूम बनाए जाएंगेदिल्ली में कोरोना के 1042 केस:24 घंटे में 2 की मौत; सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य, स्कूलों में क्वारैंटाइन रूम बनाए जाएंगेदिल्ली में कोरोना के 1042 केस:24 घंटे में 2 की मौत; सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य, स्कूलों में क्वारैंटाइन रूम बनाए जाएंगे
नई दिल्ली| देशभर में कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसार रहा है। सबसे ज्यादा केस दिल्ली में मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1,042 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। इस दौरान 757 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 4.64% के साथ एक्टिव केस की संख्या 3,253 हो गई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि निजी कार में सफर के दौरान मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं होगा। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) जारी की है। SOP के मुताबिक, स्कूलों में क्वारैंटाइन रूम अवेलबल कराया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक हर रोज अपने स्टूडेंट्स और उनके फैमिली मेंबर्स में कोविड से संबंधित लक्षणों के बारे में पूछेंगे। उधर, IIT मद्रास के 18 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। देश के कुछ हिस्सों में कोरोनो स्पाइक के बीच यहां दो दिनों में कुल 30 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने गुरुवार को IIT मद्रास कैंपस का दौरा किया।