अब उत्तर से आई ठंडी हवाओं का बढ़ेगा असर 4-5 डिग्री कम हो जाएगा तापमान
DNB रायपुर। प्रदेश में मौसम पर तूफ ान मंडौस का असर था जिसके चलते बादल छाय हुये थे लेकिन तूफान का असर अब खत्म हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे, और राजधानी में गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन शाम होते-होते ये बादल छंट गए। मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। जिससे ठण्ड बढ़ सकती है। तूफान के असर के कारण ठण्ड अचानक से गायब हो गया था लेकिन अब तूफान का असर खत्म होते ही पूरानी ठण्डी वापस आयेगी।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बन रही है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट संभावित है। यानी मौसम सामान्य होने की स्थिति में पहुंच जाएगा।
राजधानी में गुरूवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ
रायपुर में गुरूवार को 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य न्यूनतम तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।