Sunday, March 26, 2023
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़घर में आसानी से पाए शांति

घर में आसानी से पाए शांति

रितु श्रीवास| घर और उसके आस पास पेड़ पौधे होने से घर का वातावरण और घर में शांति बना रहता है| पेड़-पौधे ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि वह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद भी करते हैं। यह बात सभी को मालूम है कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हम सांस ले पाते हैं। लेकिन सभी को एक बात और मालूम है कि धीरे-धीरे पेड़-पौधे हमारे आस-पास में कम होते जा रहे हैं। इस वजह से घरों में पौधे लगाने की जरूरत सभी को है। अब सबके पास गार्डन या फिर टेरिस गार्डन हो, ऐसा जरूरी हो नहीं। खासकर शहरों में सभी के पास बगीचा नहीं होता। इस वजह से इंडोर प्लांट्स लगाने का चलन काफी बढ़ा है। एलोवेरा घर की हवा को प्यूरीफाई करने का काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैं जैसे कि यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। इस पौधे की ज्यादा केयर नहीं करनी पड़ती, बल्कि यह आसानी से बढ़ जाता है। बस समय पर इसकी कटाई करते रहें। इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। लेकिन पौधे में नमी का रहना बहुत जरूरी होता है इसलिए तीन से चार दिन में एक बार पानी अवश्य दें।

स्पाइडर प्लांट की कई वैराइटी होती हैं तो आप अपनी मर्जी से कोई भी पौधा चुन सकती हैं। इसे हैंगिंग प्लांट की तरह लगाया जा सकता है। आप चाहे तो इसे अपनी बालकनी में लगा सकती हैं या फिर लिविंग रूम में रख सकती हैं। देवदार के इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। लेकिन समय-समय पर इसकी कांट-छांट करते रहें। यह घर की हवा को शुद्ध करता है। इसे घर में कहीं भी रखा जा सकता है। इस पौधे की खास बात यह है कि यह रात में भी ऑक्सीजन रिलीज़ करता है। यह एक खूबसूरत बेल की तरह होती है जोकि घर के ड्राइंगरूम, खिड़की या फिर सीढ़ियों में लगाई जा सकती है। इसकी बेल काफी लंबी हो जाती है और दूर तक फैल जाती है।

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: